{"_id":"692e48f9739e39c86408621c","slug":"video-jhansi-shrimad-bhagwatkatha-vyas-told-the-secret-of-seven-kos-2025-12-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"झांसी: श्रीमद्भागवत...कथा व्यास ने बताया सात कोस का रहस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झांसी: श्रीमद्भागवत...कथा व्यास ने बताया सात कोस का रहस्य
चिरगांव के ग्राम पहाड़ी बुजुर्ग में स्थित रायसेनिया बाबा मंदिर पर स्वर्गीय किशोरी शरण दांगी की पांचवीं पुण्य स्मृति के अवसर पर सोमवार को श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भागवत आचार्य पंडित रमाकांत व्यास ने कथा वृंदावन की महिमा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि वृंदावन वह दिव्य धाम है, जहां कण-कण में कृष्ण का वास है। और जहां की रज, वायु, कदंब और यमुना स्वयं मोक्षदायिनी हैं।
कथाव्यास ने भगवान श्रीकृष्ण की गौचरण लीला का मार्मिक वर्णन किया, जिसमें कान्हा ग्वाल-सखाओं संग गो-सेवा, वन-भ्रमण और प्रकृति-संरक्षण का संदेश देते हैं। साथ ही गोपाष्टमी का महत्व बताते हुए कहा कि इसी दिन बाल कृष्ण को गोचारण का अधिकार मिला था, इसलिए यह पर्व गो-पूजन, गाय-सेवा और धर्म के प्रति समर्पण का प्रतीक है।
कथा में बकासुर वध, कालिया नाग दमन तथा ब्रज-रक्षा के प्रसंगों सहित अनेक दैत्य विनाश की लीलाओं का विस्तार पूर्वक वर्णन हुआ। उन्हेांने बताया कि चौरासी लाख योनियों के बाद मनुष्य जन्म मिलता है, अतः कथा-श्रवण, सत्कर्म और भक्ति द्वारा जीवन को सार्थक बनाना ही सबसे बड़ा पुण्य है।
गोवर्धन गिरिराज पूजा प्रसंग में बताया गया कि कृष्ण ने गोवर्धन उठाकर इंद्र के प्रकोप से ब्रजवासियों की रक्षा की और अहंकार पर करुणा की विजय स्थापित की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।