झांसी आईजी रेंज आफिस में महिला कांस्टेबल के पद पर तैनात युवती ने झांसी के चिरगांव थाने में तैनात एसआई और उसके साथी के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट, वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मुकदमा जमुनापार थाने में दर्ज कराया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।