मथुरा के किशोरी रमन इंटर कॉलेज के मैदान में शिक्षक संघ का 58 वां राज्य स्तरीय सम्मेलन का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ द्वारा आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि सिने स्टार व सांसद हेमा मालिनी ने शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की नींव है। शिक्षक की राष्ट्र के निर्माता होते हैं। भविष्य में आने वाली पीढ़ी को संस्कार देते हैं। शिक्षक शिक्षक संघ की मांगे निजी नहीं बल्कि न्याय संगत हैं।