मथुरा के बलदेव में पथवारी मंदिर के समीप श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ कलशयात्रा के साथ हुआ। महिलाएं सिर पर कलश लेकर भजन संकीर्तन करते हुए चल रही थीं। बैंड-बाजे के साथ निकलीं कलशयात्रा मुख्य मार्गों से निकलीं। जगह-जगह पुष्प वर्षा व आरती उतार कर स्वागत सम्मान किया। भागवत कथा प्रवक्ता ब्रजेश कृष्ण व्यास महाराज ने कहा भागवत कथा श्रवण से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। मानव को भगवान का भजन संकीर्तन अवश्य करना चाहिए। मानव जीवन का कल्याण हो जाता है। श्रीमद्भागवत कथा भगवान की साक्षात कथा हैं। परीक्षित बैकुंठनाथ पांडेय व गिरजेश पांडेय ने आरती उतारी। इस दौरान आयोजक गोस्वामी पूरन चंद्र पांडेय, बलराम पांडेय, मुरारी पांडेय, गणेश पांडेय, महेश कांत पांडेय, गोपाल पांडेय, डा जगदीश पाठक, दिनेश उपाध्याय, कन्हैया पांडेय, ब्रजेश पांडेय, रामशंकर पांडेय आदि थे।