{"_id":"6912af22ea3daa18c90ba381","slug":"voting-underway-for-tarn-taran-by-election-panthak-vote-plays-decisive-role-2025-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"तरनतारन उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, पंथक वोट निर्णायक भूमिका में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तरनतारन उपचुनाव के लिए वोटिंग जारी, पंथक वोट निर्णायक भूमिका में
तरनतारन विधानसभा सीट विधायक कश्मीर सिंह सोहल के निधन के बाद खाली हुई थी।उपचुनाव में 1,92,838 मतदाता 15 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान प्रक्रिया सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक चलेगी जिसके लिए 222 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान शुरू हो गया है। तरनतारन सीट पर प्रमुख मुकाबला शिरोमणि अकाली दल की सुखविंदर कौर, भारतीय जनता पार्टी से हरजीत सिंह संधू, आम आदमी पार्टी से हरमीत सिंह संधू और कांग्रेस के करणबीर सिंह के बीच है। इसके अलावा वारिस पंजाब दे के प्रत्याशी मंदीप सिंह भी चुनाव में बड़ा उलटफेर कर सकते हैं। तरनतारन सीट पर पंथक वोट भी अहम भूमिका निभाने वाला है। जिला चुनाव अधिकारी राहुल ने बताया कि इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ नर्सिंग पिद्दी में ईवीएम स्ट्रांग रूम स्थापित किया गया है और 14 नवंबर को यहीं मतगणना होगी। तरनतारन सीट पर कुल मतदाताओं की संख्या 1,92,838 है। इनमें 1,00,933 पुरुष मतदाता, 91,897 महिला मतदाता और 8 ट्रांसजेंडर मतदाता भी शामिल हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।