छाता। नगर के ओल्ड जीटी रोड स्थित हनुमान बगीची में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ के उपलक्ष्य में सोमवार को नगर में कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा ने पूरे नगर को भक्तिमय बना दिया। यात्रा में हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। मुख्य आकर्षण के रूप में कथा व्यास श्री राधे-राधे बाबू जी महाराज रथ पर सवार रहे, जिनका जगह-जगह पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। महंत श्री बाबा गोपालदास महाराज ने श्रीमद्भागवत पुराण सिर पर धारण कर शोभा बढ़ाई। मुख्य मार्गों से होती हुई यह यात्रा हनुमान बगीची पहुंची। आयोजकों ने श्रद्धालुओं से दोपहर से प्रारंभ हो रही कथा में शामिल होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है। कलश यात्रा में डीजे बाजे शामिल थे डीजे बाजे की धुन पर ऊँट ने नृत्य किया। जो आकर्षण का केंद्र रहा, और हजारों भक्तों ने कलश यात्रा के साथ नगर की परिक्रमा की।