मथुरा में रविवार की सुबह घने कोहरे ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया। सुबह से ही क्षेत्र में घना कोहरा छाया रहा। छाता नगर व देहात क्षेत्र में कोहरे के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर वाहनों की गति पर असर पड़ा। हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा और वाहन रेंग-रेंग कर चलते दिखाई दिए।