फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: ट्रैक्टर-ट्राॅली से भिड़ंत में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त, चालक हुआ घायल

अरुन पाराशर Updated Tue, 22 Jul 2025 10:29 PM IST

मथुरा के सौंख में कस्बा के कुम्हेर रोड स्थित विद्युत सब स्टेशन के समीप कार और ट्रैक्टर ट्रॉली में भिड़ंत हो गई। घटना में कार सवार युवक बुरी तरह से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। थाना मगोर्रा के क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार की रात करीब नाै बजे कुम्हेर रोड पर कार और ट्रैक्टर में भिंड़त हो गई। भिड़ंत में कार क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर खेत मे पलट गई। राजस्थान भरतपुर के गांव अवार निवासी प्रेम चंद मंगलवार की रात मथुरा से खल लेकर अपने घर जा रहे थे। रास्ते में विद्युत सब स्टेशन के समीप तेज गति में आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली से टक्कर हो गई। घटना में प्रेम चंद बुरी तरह से घायल हो गए। ट्रैक्टर चालक घटनास्थल से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल प्रेम चंद को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सीओ अनिल कुमार सिंह का कहना है कि कार और ट्रैक्टर ट्रॉली की भिड़ंत हुई है। कार चालक घायल हो गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें