फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: जिला स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप में इन टीमों का दबदबा

अरुन पाराशर Updated Sat, 29 Nov 2025 10:00 PM IST

मथुरा में रमनलाल शोरावाला पब्लिक स्कूल में जारी 11वीं श्री गौरीलालजी गोयल मेमोरियल अंडर–19 जिला स्तरीय वॉलीबॉल चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। दूसरे दिन विद्यालय के डायरेक्टर अभिषेक गोयल, प्रधानाचार्य राजेश कुमार शर्मा, उप–प्रधानाचार्य प्रभात सिंह, डॉ. सुप्रिया शर्मा, सचिव जगदीश प्रसाद कुशवाहा व प्रवक्ता उमाशंकर गौतम ने श्री गौरीलाल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मुकाबलों का उद्घाटन किया। द्वितीय दिवस पर बालक वर्ग के ग्रुप–2 में खिलाड़ियों का जज्बा और कौशल देखते ही बन रहा था। माउंटहिल एकेडमी और भक्तिवेदांत गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल, वृंदावन के मध्य हुए मुकाबले में माउंटहिल एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजय प्राप्त की। वहीं चिल्ड्रनस एकेडमी, मथुरा और चेतन एकेडमी, राया के बीच खेले गए मैच में चेतन एकेडमी राया ने उत्कृष्ट खेल कौशल के बल पर जीत दर्ज की। एक अन्य रोमांचक मुकाबले में रियल पब्लिक स्कूल ने बाबा पातीराम विद्या मंदिर को मात देते हुए अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें