फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सड़क पर दो गुटों में मारपीट, लाठी-डंडों से किया हमला; जांच में जुटी पुलिस

अरुन पाराशर Updated Sat, 29 Nov 2025 06:13 PM IST

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के मुखराई चौराहे पर वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक गुट ने युवक को घेरकर लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हमलावर कई गाड़ियों में भरकर आए और सड़क पर ही दूसरे पक्ष के लोगों से भिड़ गए। विवाद के दौरान पीड़ित की गाड़ी को एक थार वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार के शीशे टूट गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। गंभीर रूप से घायल लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान में जुट गई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें