फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: धूल से परेशान दुकानदार...ग्राहकों ने भी बनाई दूरी, बाजार में सन्नाटा

अरुन पाराशर Updated Sat, 22 Nov 2025 06:58 PM IST

मथुरा में पुराने बस अड्डे से लेकर होली गेट तक दोनों ओर सड़क की खुदाई की गई है। इसे सीएम ग्रिड योजना के अंर्तगत बनाया जाएगा। छह दिन बीत जाने के बाद भी अभी तक एक छोटा सा हिस्सा ही बनाया जा सका है। शहर के पुराने बाजारों में शामिल होली गेट बाजार में हर दिन हजारों की संख्या में ग्राहकों का आना होता है। यहां लगभग सभी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें हैं। जिन पर दिनभर ग्राहकों का आवागमन होता है। उड़ती धूल के चलते दुकानदारों के यहां से ग्राहकों की भीड़ लगभग गायब हो चुकी है। दिनभर में सिर्फ 30-35 प्रतिशत ही ग्राहकों का आना हो रहा है। यहां से निकलने वाले ग्राहक मास्क लगाकर निकल रहे हैं। यही हाल दुकानदारों का है। उन्हें भी यहां बिना मास्क के बैठना मुश्किल हो रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें