मथुरा के ठाकुर द्वारकाधीश राय अधिराज मंदिर में हो रही होली के दौरान मंदिर के मुखिया द्वारा श्रद्धालुओं पर अबीर गुलाल लुटाया जा रहा है। इस दौरान श्रद्धालु जमकर होली का आनंद ले रहे हैं। वहीं द्वारकेश रसिया मंडल के सदस्यों द्वारा रसिया गायन भी किया जा रहा है, जिस पर श्रद्धालु भाव विभोर होकर नाच रहे हैं।