मथुरा के राया थाना क्षेत्र की लंकापुरी कॉलोनी में मंगलवार रात संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला। परिजन को जानकारी हुई तो वह आनन-फानन विवाहिता को लेकर अस्पताल पहुंचे, यहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक अजय कौशल ने बताया कि लंकापुरी निवासी अजीत रावत फाइनेंस का काम करते हैं। मंगलवार की रात उनकी पत्नी वंदना (28) का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर वह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए।