मथुरा में पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी, पुलिस ने तीन राज्यों से बाइक चुराने वाले रोहताश गैंग के कई सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी सिटी श्रवण कुमार सिंह के मताबिक ये गैंग यूपी, हरियाणा और राजस्थान के जिलों में बाइक और वाहन चुराता था और कई सालों से पुलिस के लिए चुनौती और सिरदर्द बना हुआ था। इस अंतर्राज्यीय वाहन चोर गैंग से पुलिस ने नौ बाइक, एक स्कार्पियो और हथियार बरामद किए। वहीं गैंग के पकड़े जाने पर एसएसपी नितिन तिवारी ने पुलिस की टीम को पांच हजार रुपये का पुरस्कार भी दिया है।