शाहगंज क्षेत्र के सिधाई गांव समीप बुधवार की सुबह बाइक की आमने सामने हुए जोरदार टक्कर में दो लोग घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज के दौरान एक युवक को मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। क्षेत्र के बडौना गांव निवासी कन्हैया बिंद (35) पुत्र बीपत बिंद अपने पडोसी युवक आशिक (19)पुत्र प्रेम प्रताप बिंद के साथ बाइक से अपने रिश्तेदारी सुद्धक का सामान लेकर सरायखाझा थाना क्षेत्र के झांसेपुर गांव गया था। बुधवार की सुबह बाइक से घर लौटते समय सिधाई मोड समीप सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने इलाज के दौरान आशिक को मृत घोषित कर दिया। घायल को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। मौत की खबर सुनकर परिजनों मे कोहराम मच गया। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक लिखा-पढ़ी करते हुए पोस्ट मार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। इस संबंध में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक दीपेन्द्र सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है विधिक कार्यवाई की जा रही है।