फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह, VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Mon, 27 Jul 2026 01:09 PM IST

शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे उनके माता-पिता, गुरुजनों और विश्वविद्यालय का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि यहां से निकलने वाले छात्र-छात्राएं स्वयं को निरंतर निखारेंगे और अपने ज्ञान से समाज को भी प्रकाशित करेंगे। ईमानदारी, अनुशासन, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व ही एक सफल एवं आदर्श नागरिक की पहचान हैं। उन्होंने वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि जिस प्रकार बेटियां बड़ी संख्या में मेडल हासिल कर रही हैं, वह अत्यंत गर्व का विषय है। आज बेटियां विज्ञान, प्रौद्योगिकी, चिकित्सा, न्यायपालिका और प्रशासन सहित हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं और विशेष रूप से बेटियों की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। बेटियों की सामर्थ्य ही देश की दिशा और दशा तय करेगी। राज्यमंत्री ने कहा कि यहां तक पहुंचने के लिए विद्यार्थियों ने कठिन परिश्रम किया है। अब उन्हें अपनी शिक्षा और प्रतिभा का उपयोग उत्तर प्रदेश और देश के विकास के लिए करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश को हरा-भरा बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। छात्रों में बदलाव लाने की अपार शक्ति होती है। उन्होंने कहा, "देश हमें बहुत कुछ देता है, अब हमें भी देश को कुछ देना सीखना चाहिए।" इसी भावना के साथ आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें