फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज रफ्तार पिकअप ने तोड़ा बिजली का पोल, चालक फरार; VIDEO

Aman Vishwakarma Updated Sun, 14 Jun 2026 12:00 AM IST

जौनपुर के इमरानगंज बाजार में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से हाईटेंशन लाइन का बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। विद्युत विभाग की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र इमरानगंज में तैनात अवर अभियंता शिव प्रताप सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 10 जून की रात इमरानगंज बाजार फीडर से संचालित एचटी लाइन के एक पोल में तेज रफ्तार पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि पोल क्षतिग्रस्त हो गया और क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें