फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर नव निर्मित पुलिस बूथ को जेसीबी लगवाकर तोड़वाया, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Jul 2025 10:39 PM IST

जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर सेवईनाला में दो महीने पहले बने नव निर्मित पुलिस बूथ को हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में जेसीबी लगवाकर तोड़वा दिया गया। जफराबाद थाना क्षेत्र के किरतापुर सेवईनाला में आम नागरिकों की सुरक्षा के लिए बीते 5 मई को सीओ सिटी देवेश सिंह और तत्कालीन थाना प्रभारी जय प्रकाश यादव के द्वारा नव निर्मित पुलिस बूथ का उद्घाटन किया गया था। और पुलिस बूथ बनने के बाद इस पर हर रोज दो हेड कांस्टेबल और हल्का प्रभारी सुबह और शाम को बैठते भी थे। इसी बीच बीते 13 मई को किरतापुर गांव के राम बुझारत यादव हाई कोर्ट में जिस जमीन पर पुलिस बूथ बना था उसे चारा गाह की जमीन बताते हुए पी आई एल दाखिल कर दिया। जिसमें सुनवाई के उपरांत हाई कोर्ट ने 3 जुलाई को पुलिस अधीक्षक और मौजूदा थाना प्रभारी जफराबाद को हाई कोर्ट ने आदेश दिया कि इस नव निर्मित पुलिस बूथ को चारा गाह की जमीन से तोड़वा कर हटवा दिया जाय। जिस पर हाई कोर्ट के आदेश के अनुपालन में शुक्रवार शाम 5 बजे तहसीलदार सदर सौरभ कुमार, नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार और थाना प्रभारी जफराबाद विश्वनाथ प्रताप सिंह पहुच गए। अधिकारियों की उपस्थिति में जेसीबी लगवाकर पुलिस बूथ को तोड़वा दिया गया। इस दौरान सड़क पर भारी भीड़ भी इकट्ठा रही। तहसीलदार सदर सौरभ कुमार ने पूछे जाने पर बताया कि किरतापुर गांव के राम बुझारत यादव द्वारा हाई कोर्ट में पी आई एल दाखिल की गई थी। जिसमे माननीय उच्च न्यायालय के निर्देश का पालन करते हुए पुलिस बूथ को तोड़वा कर हटवा दिया गया है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें