फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मृत बालिका के परिजनों ने शव रखकर किया सड़क जाम, प्रभारी निरीक्षक ने इस तरह लोगों को समझाया

अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 07 Sep 2024 10:26 PM IST

जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के मुरादपुर कोटिला में हुई अबोध बालिका राधा की हत्या में देर शाम शनिवार को परिजनों ने शव रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग 56 के इंदिरा चौक को जाम कर दिया। सवा छह बजे पोस्टमार्टम कराकर लौटने के बाद बालिका का शव लेकर इंदिरा चौक पहुंचे। जहां उसे बीच सड़क पर रखकर सैकड़ों की संख्या में परिजन जाम लगा दिए। परिजनों का आरोप था कि पुलिस पीएम रिपोर्ट नहीं दे रही है तथा समुचित धाराओं में केस नहीं दर्ज किया है। जाम की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गये। उन्होंने मामले में दर्ज धाराओं तथा पुलिस द्वारा की गयी कार्रवाई के परिजनों को अवगत कराया। पुलिस के बहुत समझाने पर 20 मिनट बाद परिजन शव लेकर सड़क से हटे। इस दौरान चौक के चारों तरफ जाम लगा रहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें