गाजीपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र के डिलिया गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या कर दी गई। यहां 35 वर्षीय एक युवक ने अपनी मां-बहन और पिता को दाैड़ा-दाैड़ा कर कुल्हाड़ी से काट डाला। पड़ोसियों की सूचना पाकर माैके पर पुलिस भी पहुंच गई। वहीं, आरोपी युवक भाग गया। पुलिस उसकी तलाश करने के साथ ही घटना की तफ्तीश कर रही है।