गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 10 आंबेडकर नगर में मंगलवार को सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटवाने गए अधिकारियों और पुलिस से महिलाएं भिड़ गई। जेसीबी मशीन चलने पर पत्थरबाजी करते हुए अभद्रता की। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने भी हल्का बल प्रयोग कर महिलाओं को खदेड़ दिया। वही, मामले में ईओ की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने देर शाम तीन नामजद महिलाओं समेत 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।