गाजीपुर जिले के कासिमाबाद कोतवाली क्षेत्र के बरौड़ा चट्टी पर शनिवार की देर शाम एक तेज रफ्तार अनियंत्रित डीसीएम के टक्कर से दो गुमटियां और तीन साइकिल क्षतिग्रस्त हो गईं। वहीं हादसे में तीन लोग घायल हो गए। ग्रामीणों ने चालक सहित वाहन को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया और वाहन को कब्जे में लेकर कोतवाली आई। घटना में घायल एक व्यक्ति की हालत नाजुक बनी हुई है। कोतवाल राजनारायण ने बताया कि देर शाम मऊ की तरफ से एक डीसीएम आ रहा था। इधर, कासिमाबाद की ओर से तेज रफ्तार एक बाइक सवार जा रहा था, जिसे बचाने के दौरान बरौडा चट्टी पर डीसीएम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दो गुमटियों टकरा गई। हादसे में मरदानपुर निवासी ओमप्रकाश राजभर, बड़ौरा निवासी सुग्रीम राम और सुरेंद्र राम को घायल हो गए। साथ ही तीन साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। घायल ओमप्रकाश राजभर को परिजन मऊ इलाज के लिए ले चले गए। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों ने डीसीएम को घेर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन चालक को हिरासत में लेने के साथ वाहन को कब्जे में लेकर कोतवाली आई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राज नारायन ने बताया कि चालक को हिरासत में ले लिया गया है। वाहन पुलिस के कब्जे में है। तहरीर मिलने विधिक कार्रवाई होगी।