फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: साहब, तीसरी बार लगा रही हूं गुहार... विपक्षी भूखंड पर नहीं लेने दे रहा है कब्जा

Pragati Chand Updated Sat, 02 May 2026 09:23 PM IST

गाजीपुर में जन समस्याओं के निस्तारण के लिए शनिवार को जनपद की सातों तहसीलों में संर्पूण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। संपूर्ण समाधान दिवस में 404 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर केवल 43 का निस्तारण हो पाया। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन मुहम्मदाबाद तहसील में किया गया। डीएम अनुपम शुक्ला व एसपी डॉ. ईरज राजा की मौजूदगी में 88 प्रार्थना-पत्र प्राप्त हुए। मौके पर केवल 15 का निस्तारण किया गया। मुख्य संपूर्ण समाधान दिवस में टड़वा निवासी मंजू राय ने डीएम, एसपी से गुहार लगाते हुए कहा कि वह तीसरी बार प्रार्थना-पत्र दे रही हैं। खतौनी में नाम चढ़ जाने के बाद भी भूखंड पर कब्जा करने में विपक्षी अवरोध उत्पन्न कर रहा है। हरिवल्लमपुर उर्फ अलावलपुर के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयप्रकाश यादव ने कहा कि वह दूसरी बार प्रार्थना पत्र दे रहे हैं। ग्राम सभा में जल जीवन मिशन के तहत जल निगम द्वारा पानी टंकी एवं पाइप बिछाने का काम कराया गया है। लेकिन, आज तक उसे पूर्ण रूप से संचालित नहीं किया गया है। इसके कारण घरों में पेयजलापूर्ति नहीं हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें