चुनौतियों का सामना करने से ही व्यक्तित्व मजबूत बनता है। सफलता पाना बड़ी बात नहीं, उसे अनवरत बनाए रखना चुनौती है। मेहनत का कोई विकल्प नहीं होता है। जीवन में आगे बढ़ने के लिए लक्ष्य जरूरी है। यह बातें एसपी डा. ईरज राजा ने मंगलवार को बिराइच स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल में अमर उजाला की ओर से नई दिशा के तहत अंक भविष्य नहीं तय करते हैं के आयोजित कार्यक्रम में छात्रों से संवाद करते हुए कही।