गाजीपुर के शादियाबाद थाना क्षेत्र में अकराव के पास स्कूल बस से कुचलकर साइकिल सवार चपेट में आने से 12 वर्षीय अमन बिंद की मौत हो गई। अमन दूध लेकर जा रहा था, जब यह हादसा हुआ। वह 7वीं का छात्र बताया जा रहा है। घटना से आक्रोशित लोगों ने तीन घंटे तक जाम किया।