फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओमप्रकाश राजभर बोले- गर्मी से निजात पानी है तो पेड़ लगाइए, VIDEO

अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 09 Jul 2025 09:26 PM IST

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने राज ठाकरे को लेकर बड़ा बयान दिया है। कहा कि उत्तर भारतीय महाराष्ट्र छोड़ देंगे तो खाने के लिए दाना भी नहीं मिलेगा। वह नवीन स्टेडियम में पौधरोपण के कार्यक्रम के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए यह बातें बोल रहे थे। एक अन्य सवाल के जवाब में कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पहलगाम में जो घटना हुई। उसके बाद आपने देखा कि प्रधानमंत्री ने सेना को खुली छूट दे दी। 100 किलोमीटर अंदर घसुकर पाकिस्तान में नौ आतंकवादी ठिकानों को ध्वस्त किया। हम लोग संगठित रहेंगे, तो कोई विदेशी ताकत हमारा कुछ नहीं कर सकता। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि विदेश जाएंगे तो भारत को कटघरा में खड़ा कर देंगे। कोई कांग्रेस को वोट देना चाहता है क्या। जब जीत जाते हैं तो विपक्ष ईवीएम पर अंगुली नहीं उठाता है। हारने पर अंगुली उठा देते हैं। बिहार में एनडीए के साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें