गाजीपुर- मुहम्मदाबाद मार्ग पर राहगीरों की आंख उस समय कुछ देर के लिए थम गई जब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। बोरसिया स्थित एक डिग्री कॉलेज में 23 मई से आयोजित 15 दिवसीय संघ शिक्षा वर्ग में रविवार को स्वयंसेवकों द्वारा पथ संचलन निकाला गया।