गाजीपुर के रेवतीपुर पंचायत भवन में रविवार को खरवार समाज की बैठक हुई, जिसमें दो मई से प्रदेश में हो रही जातिगत जनगणना को लेकर खरवार समाज को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। साथ ही शासनादेश के बावजूद जनपद की सभी सात तहसील में खरवार समाज का जाति प्रमाण पत्र निर्गत नहीं करने पर रोष व्यक्त किया गया। बैठक में त्रिवेणी प्रसाद, कुन्दन खरवार, दिनेश खरवार, भरत खरवार, शशिकांत खरवार, प्रवीण खरवार, मिथिलेश खरवार, नंदलाल खरवार, अशोक खरवार, मार्कण्डेय, रामरतन खरवार, बबलू आदि मौजूद रहे।