{"_id":"69d1e3e4b14696dfa50b1f58","slug":"video-nalwad-and-dev-mela-in-dharampur-mandi-gaurav-koondel-enthralled-the-audience-at-the-first-cultural-evening-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मंडी के धर्मपुर में नलवाड़ व देव मेला, पहली सांस्कृतिक संध्या में गौरव कौंडल ने बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मंडी के धर्मपुर में नलवाड़ व देव मेला, पहली सांस्कृतिक संध्या में गौरव कौंडल ने बांधा समां
उपमंडल धर्मपुर में चल रहे ऐतिहासिक नलवाड़ व देव मेले की पहली सांस्कृतिक संध्या में मशहूर गायक गौरव कौंडल ने अपनी दमदार प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। मेले के सांस्कृतिक मंच पर जैसे ही गौरव कौंडल पहुंचे, पूरा पंडाल तालियों और उत्साह से गूंज उठा। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने गणेश वंदना से की, जिससे पूरे माहौल में भक्तिमय रंग घुल गया। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक लोकप्रिय गीतों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का दिल जीत लिया। 'दिल पे जख्म खाते हैं', 'गुड़ नालों इश्क मिठा', 'जीने मेरा दिल लुटया', 'दिल ले गई कुड़ी गुजरात की', 'चल मेले नु चलिए' जैसे सुपरहिट गीतों पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। युवाओं के साथ-साथ बुजुर्ग और महिलाएं भी कार्यक्रम का भरपूर आनंद लेते नजर आए। कई दर्शक अपनी सीटों से उठकर नृत्य करने लगे, जिससे पूरा पंडाल मेले के उत्साह में सराबोर हो गया। गौरव कौंडल ने भी दर्शकों के उत्साह को देखते हुए लगातार अपनी प्रस्तुतियों का सिलसिला जारी रखा और माहौल को जीवंत बनाए रखा। मेले की इस पहली सांस्कृतिक संध्या ने आगामी कार्यक्रमों के लिए भी उत्साह को और बढ़ा दिया है। आयोजकों के अनुसार आने वाले दिनों में भी कई नामी कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे, जिससे मेले की रौनक और भी बढ़ेगी। स्थानीय प्रशासन और मेला कमेटी द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के सफल आयोजन के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, ताकि दर्शकों को बेहतर मनोरंजन के साथ सुरक्षित वातावरण भी मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।