फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में स्वाभिमान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पर हमला, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम, VIDEO

प्रगति चंद Updated Fri, 10 Oct 2025 02:28 PM IST

गाजीपुर जिले के करंडा थाना क्षेत्र ब्राम्हणपुरा में शुक्रवार को बाइक सवार तीन हमलावरों ने स्वाभिमान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष और एक दैनिक समाचार पत्र के पत्रकार पर फायर झोंक दिया। हालांकि उन्हें गोली नहीं लगी और वह बाल- बाल बच गए। उधर, गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर जुटे ग्रामीणों ने घेरकर एक हमलावर को पकड़ लिया। जबकि दो हमलावर बाइक छोड़कर फरार हो गए। पुलिस पकड़े गए हमलावर को हिरासत और घटना स्थल से मिली बाइक कब्जे में लेकर छानबीन में जुटी हुई है। वहीं, घटना के विरोध ग्रामीणों ने चक्का जाम कर दिया, जिससे गाजीपुर-करंडा-वाराणसी मार्ग पर आवागमन अवरुद्ध हो गया। करीब 45 मिनट बाद मौके पर पहुंचे सीओ सिटी शेखर सेंगर के आश्वासन चक्का जाम समाप्त हुआ।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें