फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर जिला जेल में 110 बंदियों ने किया अधिकारियों संग योग, दिया स्वास्थ्य रक्षा का संदेश

नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 21 Jun 2025 11:56 AM IST

जिला जेल में शनिवार को 11 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन हुआ। योग दिवस का थीम (एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य रहा।) योग शिविर का शुभारम्भ ओम और गायत्री मंत्र उच्चारण से हुआ। जिला आयुष विभाग, आयुष्मान आरोग्य मंदिर महाहर धाम, गाजीपुर के योग प्रशिक्षक धीरज कुमार राय, सैय्यद सलमान हैदर ने कारागार में उपस्थित अधिकारीगण और 110 बन्दियों को मार्निंग योगाभ्यास में हाथ, पैर, गर्दन की सूक्ष्म कियाएं आदि सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका, कपालभाति, अनुलोम-विलाम, भ्रामरी, भुजंग आसन आदि प्राणायाम का अभ्यास कराया गया। योग प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह देकर जेल प्रशासन द्वारा सम्मानित किया गया। इस मौके पर जेल अधीक्षक आनन्द कुमार शुक्ला, जेलर सुनील दत्त मिश्रा, उपकारापाल राजेश कुमार शिक्षाध्यापक धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, अभय मौर्य, एवं कारागार स्टाफ उपस्थित रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें