फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी की अभद्र टिप्पणी पर सपा महिला सभा आक्रोशित, एसएसपी को दी तहरीर

ishwar ashish Updated Tue, 29 Jul 2025 03:21 PM IST

समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले मौलाना के खिलाफ सपा महिला सभा ने आक्रोश का इजहार किया। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर से मिलकर मौलाना साजिद रशीदी पर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। जिलाध्यक्ष सरोज यादव पार्टी की महिला पदाधिकारियों के साथ पुलिस लाइन एसएसपी कार्यालय पहुंची और मौलाना साजिद रशीदी के खिलाफ तहरीर सौंपी। शिकायत में मौलाना साजिद रशीदी पर सांसद डिंपल यादव के खिलाफ अपमानजनक भाषा का उपयोग करने का आरोप लगाया गया है। इसे पार्टी ने अस्वीकार्य और आपत्तिजनक माना है। सरोज यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि साजिद रशीदी ने हमारे सांसद के खिलाफ अपमानजनक भाषा का उपयोग किया है। हमने केस दर्ज करने के लिए लिखित शिकायत सौंपी है। केस जरूर दर्ज होगा। हमने उन्हें माफी मांगने के लिए भी समय दिया था लेकिन रशीदी ने माफी नहीं मांगी। लिहाजा अब उनके ऊपर कानूनी कार्रवाई होगी। बता दें कि ये विवाद मौलाना साजिद रशीदी की उन टिप्पणियों से शुरू हुआ, जिसमें उन्होंने दिल्ली मस्जिद में डिंपल यादव के पहनावे को अनुचित और इस्लाम-विरोधी बताते बेहद आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी थी। उनका बयान जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, समाजवादी पार्टी के साथ सभी राजनीतिक दलों ने इसकी निंदा की और मौलाना से माफी मांगने के लिए कहा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें