फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: महंत नृत्यगोपाल दास का जन्मोत्सव: बुलंद हुआ समरसता, एकता और सनातन संस्कृति का संदेश

ishwar ashish Updated Mon, 09 Jun 2025 08:40 PM IST

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास के जन्मोत्सव पर आयोजित संत सम्मेलन में समरसता, एकता और सनातन संस्कृति का संदेश बुलंद हुआ। देश-विदेश से आए संतों की मौजदूगी से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे संत समिति के अध्यक्ष महंत अविचल दास ने कहा कि महंत नृत्य गोपाल का जीवन त्याग, तप और राष्ट्र सेवा का प्रतीक है। हम सभी यह संकल्प लें कि जांति-पांति के भेदभाव से ऊपर उठकर भारत को समरस समाज बनाएं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर सिर्फ एक भवन नहीं, वह सनातन संस्कृति का पुर्नजागरण है। उन्होंने युवाओं से सनातन मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि महंत नृत्यगोपाल दास जी का विराट व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरक है। उनके जैसे संतों की प्रेरणा व संघर्ष के परिणाम स्वरूप ही राम मंदिर का निर्माण संभव हो सका है। महंत डॉ. मिथिलेश नंदिनी शरण ने कहा कि महंत नृत्यगोपाल दास जैसे संतों की तपस्या ने ही भारत को राम मंदिर दिलाया है। अब जरूरत है उनके दिखाए मार्ग पर चलने की, ताकि हर गांव, हर गली में राम राज्य की भावना साकार हो सके। विदुषी डॉक्टर सुनीता शास्त्री ने कहा कि भारत की आत्मा संतों और संतत्व में ही बसती है। राम मंदिर बन गया है अब रामराज्य की स्थापना की बारी आ गई है। संत सम्मेलन का संचालन डॉ़ रामानंद दास ने किया। संत सम्मेलन में नेपाल से आए जगद्गुरु राम कृष्णाचार्य, महंत डॉ़ राम विलास दास वेदांती, महंत गौरी शंकर दास, महंत गोविंद दास जयपुर, महंत शक्ति शांतानंद केरल, महंत अखिलेश्वर दास गुजरात, महंत ज्योर्तिमयानंद हरिद्वार, महामंडलेश्वर दुर्गादास हरिद्वार, महामंडलेश्वर विष्णु दास हरिद्वार, महामंडलेश्वर गीता देवी निर्मल अखाड़ा, महंत डॉ़ राघवेश दास वेदांती, शरद शर्मा समेत बड़ी संख्या में संत व भक्त मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें