फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्णता की ओर बढ़ रहा रामजन्मभूमि मंदिर, तुलसी दास की प्रतिमा का हुआ लोकार्पण

भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 15 Apr 2025 01:55 PM IST

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि राम जन्मभूमि मंदिर का परिसर अपनी पूर्णता की ओर बढ़ रहा है। मुख्य मंदिर के शिखर पर कलश की स्थापना इसका प्रतीक है। मंगलवार को राम जन्मभूमि परिसर के यात्री सुविधा केंद्र के पूर्वी दिशा में प्रवेश द्वार पर गोस्वामी तुलसी दास की प्रतिमा का लोकार्पण किया गया। रामलला के दर्शन करने के लिए जो भी भक्त आएंगे, अब वे तुलसी दास के भी दर्शन कर सकेंगे। आधुनिक काल में तुलसी दास ऐसे संत हुए, जिन्होंने राम का जीवन लोक भाषा में घर-घर पहुंचाया है। उन्हीं से राम को पढ़ने की प्रेरणा समाज को मिली है। एक साधु ने विचार व्यक्त किया कि राम मंदिर लोक शिक्षा का बड़ा केंद्र विकसित हो रहा है। इस रूप में तुलसी दास की प्रतिमा की स्थापना की गई है। इसे ऐसे स्थान पर स्थापित किया गया है कि मंदिर में आने वाला हर भक्त उनके दर्शन कर सकेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें