फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ से आए सांसद ने किए रामलला के दर्शन, बोले- बस्तर श्रीराम का ननिहाल, मां कौशल्या वहीं की थीं

भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 11 Oct 2025 04:32 PM IST

छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद महेश कश्यप शनिवार को परिवार के साथ अयोध्या पहुंचे। उन्होंने श्रीराम जन्मभूमि पहुंचकर भगवान श्रीरामलला के दर्शन किए। दर्शन- पूजन के बाद सांसद महेश कश्यप ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि उन्हें अयोध्या आकर भगवान रामलला का दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। भगवान श्रीराम का बस्तर से गहरा संबंध रहा है, क्योंकि माता कौशल्या बस्तर की ही रहने वाली थीं। उन्होंने कहा कि जब भगवान श्रीराम वन गमन के लिए निकले थे, तो वे छत्तीसगढ़ के मार्ग से होकर ही गुजरे थे। सांसद महेश कश्यप ने कहा कि छत्तीसगढ़ के रामनामी समाज के लोग अपने शरीर पर ‘राम’ नाम का गोदना गुदवाते हैं। इससे भगवान श्रीराम के प्रति उनकी गहरी भक्ति झलकती है। उन्होंने प्रार्थना की कि भगवान राम की कृपा छत्तीसगढ़ पर सदा बनी रहे। बिहार चुनाव को लेकर महेश कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश का गौरव बढ़ाया है। चाहे वह धारा 370 को हटाना हो या तीन तलाक को समाप्त करना हो, उनके फैसले ऐतिहासिक रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनेगी और विकास का सिलसिला जारी रहेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें