फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Ayodhya: श्री राम जन्मोत्सव का पोस्टर हुआ लॉन्च, तीन दिन होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम

ishwar ashish Updated Fri, 04 Apr 2025 01:53 PM IST

अयोध्या जिले के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने श्रीराम जन्मोत्सव का पोस्टर लॉन्च कर दिया। कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को आयोजित समारोह में श्री अयोध्या जी तीर्थ विकास परिषद, पर्यटन विभाग, संस्कृति विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से यह पोस्टर लॉन्च किया गया। इस दौरान डीएम ने बताया कि रामनवमी पर श्रीराम जन्मोत्सव के मौके पर संस्कृति विभाग और पर्यटन विभाग की ओर से रामकथा पार्क में चार से छह अप्रैल तक तीन दिवसीय प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इस मौके पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। उन्होंने बताया कि पोस्टर लॉन्च करने का मकसद श्रीराम जन्मोत्सव के मौके पर होने वाले कार्यक्रमों के प्रति आम लोगों को जागरूक करना है। इस मौके पर मुख्य विकास अधिकारी केके सिंह, जिला सूचना अधिकारी संतोष द्विवेदी, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की जिला प्रबंधक सरिता वर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें