फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पहुंचे कृषि मंत्री, बोले- सांस्कृतिक राजधानी बन रही अयोध्या

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 02 Jan 2026 05:50 PM IST

प्रदेश के कृषि मंत्री एवं अयोध्या के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही शुक्रवार को अयोध्या पहुंचे। सर्किट हाउस पहुंचने पर जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए अयोध्या के सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर अपने विचार रखे। सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि अयोध्या तेजी से सांस्कृतिक केंद्र की राजधानी के रूप में विकसित हो रही है। यहां हमेशा आने का मन करता है। उन्होंने कहा कि अयोध्या त्रेता युग की गौरवशाली परंपराओं के अनुरूप पुनर्स्थापित हो रही है और यह पूरे देश के लिए गर्व का विषय है। नए वर्ष के अवसर पर अयोध्या में श्रद्धालुओं की ऐतिहासिक भीड़ देखने को मिली। उन्होंने बताया कि एक जनवरी को आठ लाख से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे और भगवान राम लला के दर्शन-पूजन किए।भाजपा के ब्राह्मण विधायकों की बैठक को लेकर विपक्ष के तंज पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि विपक्ष को इसमें दर्द क्यों हो रहा है, यह भाजपा का आंतरिक पारिवारिक विषय है। भाजपा किसी एक जाति की नहीं, बल्कि सर्व समाज की पार्टी है और “सबका साथ, सबका विकास” के सिद्धांत पर चलती है।वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा चुनाव के लिए तैयार रहती है। एक चुनाव खत्म होते ही पार्टी अगले चुनाव की तैयारी शुरू कर देती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें