{"_id":"6957666ea481de6a430927d5","slug":"video-residents-of-paramount-floraville-will-receive-home-ownership-rights-2026-01-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"पैरामाउंट फ्लोराविले के निवासियों को मिलेगा घर का मालिकाना हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैरामाउंट फ्लोराविले के निवासियों को मिलेगा घर का मालिकाना हक
नोएडा सेक्टर 137 स्थित पैरामाउंट फ्लोराविले सोसाइटी निवासियों को उनके घर का मालिकाना हक मिलेगा। सोसाइटी के बिल्डर की ओर से प्राधिकरण का बकाया चुका दिया गया है। इससे सोसाइटी निवासियों में खुशी की लहर दिख रही है। इस संबंध में सोसाइटी निवासियों ने बृहस्पतिवार को भंडारे का आयोजन किया।
सोसाइटी के फ्लोराविले सीनियर सिटीजन वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष एपी सिंह ने बताया कि बिल्डर पर प्राधिकरण का जो भी पैसा बकाया था वह बिल्डर ने प्राधिकरण में जमा कर दिया है। ऐसे में प्राधिकरण की ओर से फ्लैट की रजिस्ट्री शुरू कर दी गई हैं। एसोसिएशन के महासचिव एनके यादव ने बताया कि सोसाइटी में कुल 1520 फ्लैट हैं और यहां पर 2015 से लोगों ने रहना शुरू कर दिया था। कुछ साल तक रजिस्ट्री की प्रक्रिया चली, लेकिन बिल्डर ने प्राधिकरण का बकाया नहीं जमा किया था ऐसे में प्राधिकरण की ओर से रजिस्ट्री पर रोक लगा दी गई थी। हालांकि कुछ दिन पहले बिल्डर की ओर से बकाया जमा कर दिया गया है। ऐसे में रजिस्ट्री की प्रक्रिया चल रही है। इसके अलावा सोसाइटी का ओसी और सीसी भी आ चुका है।
रजिस्ट्री के लिए कैंप लगाना चाहिए
महिलाओं ने बताया कि सोसाइटी का संचालन बिल्डर की देखरेख में हो रहा है। ऐसे में बिल्डर की ओर से जरूरी सुविधाओं को पूरा करके सही तरीके से संचालन किया जा रहा है। निवासियों की नोएडा प्राधिकरण से यह मांग है कि यहां पर कैंप लगाकर रजिस्ट्री की प्रक्रिया जल्दी पूरी करवा देनी चाहिए।
ये रहे मौजूद
इस मौके पर सोसाइटी निवासी एपी सिंह, एनके यादव, सुभाष खट्टर, विनोद मंगल, योगेश अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, संजय महाजन, आभा जौहरी, शारदा यादव, बीना कौल, कमलेश, पैरामाउंट ग्रुप से मुनीश शर्मा, फैसिलिटी टीम से परवेश पाठक, ओमदत्त शर्मा, रविंद्र चौधरी, मान सिंह मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।