फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में राज्यपाल ने संतों का लिया आशीर्वाद, आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों को वितरित किए उपहार

भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 26 Dec 2025 06:31 PM IST

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार को अयोध्या के दौरे पर रहीं। अयोध्या धाम पहुंचने के बाद उन्होंने मंत्राथ मंडपम में संत-महात्माओं से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद राज्यपाल बच्चों के बीच पहुंचीं और उन्हें गिफ्ट वितरित किए। इससे बच्चे काफी खुश दिखाई दिए। राज्यपाल ने कटरा मोहल्ला स्थित प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की साफ-सफाई, शिक्षण व्यवस्था, कक्षाओं की स्थिति और बच्चों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों से बातचीत कर बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देने और गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद राज्यपाल अभिराम दास वार्ड पहुंचीं, जहां निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। राज्यपाल ने आंगनबाड़ी केंद्र को बच्चों और माताओं के लिए उपयोगी बनाने पर जोर दिया। इस मौके पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बच्चों के बीच किताबें, चॉकलेट और मिठाइयां वितरित कीं और उनसे संवाद कर मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में वार्ड के पार्षद सुल्तान अंसारी मौजूद रहे। उन्होंने राज्यपाल और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया। वहीं, वार्ड वासियों ने भी राज्यपाल के आगमन और विकास कार्यों के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें