फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में भीषण हादसा, तीन बच्चों समेत पांच की मौत; मौके का दृश्य देख कांप गए लोग

भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 09 Oct 2025 11:30 PM IST

रामनगरी अयोध्या में गुरुवार की शाम एक घर में भीषण विस्फोट हो गया। धमाके के साथ पूरा घर उड़ गया। मलबे में दबकर पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना नगर पंचायत भदरसा भरतकुंड के महाराणा प्रताप वार्ड के पगलाभारी गांव की है। यहां के निवासी रामकुमार उर्फ पारसनाथ के घर में शाम करीब 7.30 बजे एक तेज धमाका हुआ। धमाके साथ पूरा घर फिल्मी स्टाइल में उड़ गया। घर की दीवारें ताश के पत्तों की तरह ढहीं। धमाके से पूरा इलाका हिल गया। बताया गया कि रामकुमार गांव के बाहर घर बनाकर रहते थे। वहीं धमाका हुआ है। धमाके की आवाज सुन गांव के लोग मौके की तरफ भागे। वहां का दृश्य देख ग्रामीणों के रोंगटे खड़े हो गए। ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को निकालना शुरू किया। हाथों में लाशें देख उनकी रूह कांप गई। अब तक पांच लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें