फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या के साल्हीपुर गांव में कोटेदार पर राशन वितरण में गड़बड़ी का आरोप

Bhupendra Singh Updated Fri, 12 Jun 2026 05:57 PM IST

अयोध्या में हरिंग्टनगंज ब्लॉक के साल्हीपुर गांव में ग्रामीणों ने कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनसे ई-पॉस मशीन पर अंगूठा लगवा लिया जाता है, लेकिन या तो राशन दिया नहीं जाता या निर्धारित मात्रा से कम दिया जाता है। शिकायत करने पर अभद्रता और मारपीट तक की नौबत आने का आरोप भी लगाया गया है। मामले को लेकर सपा महिला सभा की जिलाध्यक्ष सरोज यादव ने महिलाओं के साथ कलेक्ट्रेट सभागार के बाहर विरोध दर्ज करने के साथ ज्ञापन सौंपा। आरोप लगाया कि गरीबों के हक के राशन में गड़बड़ी करना गंभीर मामला है। यह सीधे तौर पर पात्र लाभार्थियों के अधिकारों का हनन है। उन्होंने जिला प्रशासन और खाद्य एवं रसद विभाग से निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर संबंधित कोटेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। सभी पात्र कार्ड धारकों को पूरा राशन मिलना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो महिला सभा ग्रामीणों के साथ लोकतांत्रिक आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस दौरान रीता निषाद, नीलम कुमारी, माया देवी, किशन निषाद सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें