मथुरा के थाना जैत क्षेत्र के गांव राजपुर बांगर में सोमवार रात रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षो के लोग आमने-सामने आ गए। मामूली कहासुनी से शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से जमकर लाठी-डंडे चले और पथराव हुआ, जिससे गांव में अफरा-तफरी मच गई। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे आगरा रेफर किया गया है।