फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बलदेव में मुड़िया पूर्णिमा पर दो किलोमीटर लंबा जाम, श्रद्धालु परेशान

Arun Parashar Updated Wed, 29 Jul 2026 09:21 PM IST

मथुरा के बलदेव में मुड़िया पूर्णिमा के मौके पर बलदेव नगरी में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। इसके चलते नरहौली चौराहे से अवैरनी चौराहे तक करीब दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। भीषण गर्मी और उमस के बीच घंटों जाम में फंसे श्रद्धालुओं, नागरिकों और राहगीरों को परेशानी झेलनी पड़ी। स्थानीय लोगों के अनुसार, बलदेव में जाम की समस्या वर्षों पुरानी है। इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है। धार्मिक आयोजनों, परिक्रमा और त्योहारों पर यह समस्या और विकराल हो जाती है। वाहनों के बढ़ते दबाव से यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। सड़क किनारे अव्यवस्थित खड़े टैंपो, ई-रिक्शा, ठेले और अन्य वाहन मुख्य मार्गों को अवरुद्ध करते हैं। इससे आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस जैसे आवश्यक वाहन भी जाम में फंस जाते हैं। श्री दाऊजी महाराज मंदिर ब्रज की आस्था का प्रमुख केंद्र है। लेकिन जाम से श्रद्धालुओं को असुविधा झेलनी पड़ती है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें