फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: यमुना में डूबे दो भाइयों को बचाने के लिए डेविड ने दांव पर लगाई जिंदगी, तीन की माैत; परिवार में मचा कोहराम

Arun Parashar Updated Wed, 20 May 2026 07:13 PM IST

मथुरा में यमुना में डूबे चांदी कारीगर 24 वर्षीय डेविड का शव मंगलवार को मिल गया। दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचते ही कोहराम मच गया। मां, बहन और भाइयों के आंसू नहीं रुक रहे थे। परिवार के लोगों ने बताया कि डेविड दोस्तों संग पार्टी करने कैलाश घाट पर गए थे। इस दौरान उन्होंने यमुना के दूसरी ओर, बलदेव इलाके में दो युवकों को डूबते देखा तो उन्हें बचाने के लिए दौड़ लगा दी। वहां पहुंचने के बाद दोनों युवकों को बचाने का प्रयास किया मगर उन्हें बचाने के प्रयास में अपनी जान भी गंवा बैठे। डेविड को तैरना नहीं आता था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें