मथुरा के मांट में यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। सुरीर थाना क्षेत्र के माइल स्टोन 88 के पास एक अनियंत्रित तेज रफ्तार कंटेनर ने बस से उतर रहे यात्रियों को रौंद दिया। इस हृदय विदारक घटना में 6 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि एक यात्री गंभीर रूप से घायल है।