फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : होली के अंगारों से निकलने के लिए तप पर बैठा संजू पंडा, प्रह्लाद के जयघोषों की रही गूंज

अरुन पाराशर Updated Wed, 12 Feb 2025 02:16 PM IST

मथुरा के कोसीकलां में प्रहलाद और होलिका दहन की पौराणिक गाथा को जीवंतता देती परंपरा एक बार फिर साकार होने को उत्सुक है। होलिका में दहकते अंगारों के बीच गुजरने के लिए आस्था की अग्नि परीक्षा देने को संजू पंडा बुधवार को गांव कीर्तन के साथ एक माह के कठोर तप पर बैठ गया, तो पूरा गांव भक्त प्रह्लाद के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। इस बार पहली बार संजू पंडा बुधवार को पूर्णिमा के दिन सुबह गांव की परिक्रमा लगाकर प्रह्लाद मंदिर में तप पर बैठ गया। तप पर बैठने से पूर्व पंडा ने ग्रामीण, महिलाओं के साथ गांव की परिक्रमा की। होलिका की लग्न निर्धारित होने के बाद आसपास के सात गांव ने मिलकर प्रहलाद मंदिर के पास होलिका रखी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें