फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसपी क्राइम के हाथ से मोबाइल फोन पाकर खिले लोगों के चेहरे

अरुन पाराशर Updated Wed, 14 May 2025 11:35 PM IST

मथुरा में सर्विलांस टीम ने गुम हुए 61 मोबाइल बरामद कर उनके स्वामियों को वापस किए। अपने मोबाइल पाकर लोगों के चेहरे खिल गए। एसपी क्राइम अवनीश कुमार ने बताया कि मथुरा धार्मिक नगरी है। यहां लगातार श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। कई बार उनके मोबाइल गिर जाते हैं। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के भी मोबाइल गुम हो जाते हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने सर्विलांस प्रभारी विकास शर्मा को गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी के निर्देश दिए थे। सर्विलांस प्रभारी के नेतृत्व में टीम ने विभिन्न राज्यों एवं जनपद पुलिस से समन्वय स्थापित कर 61 मोबाइल बरामद किए। बुधवार को सभी लोगों को बुलाकर उन्हें मोबाइल दिए गए। जो लोग अन्य जनपदों के रहने वाले हैं, उन्हें पुलिस कोरियर के माध्यम से मोबाइल घर पहुंचाएगी।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें