मथुरा में गर्मियों की छुटि्टयों में बड़ी संख्या में लोग ब्रज नगरी में घूमने आ रहे हैं। रेलवे जंक्शन पर सोमवार को यात्रियों की भीड़ नजर आई। स्टेशन पर दिल्ली से आने वाली सभी ट्रेनें फुल आ रही थी। स्टेशन पर काफी संख्या में श्रद्धालु नजर आए। एक तरफ जहां गर्मी अपना असर दिख रही है, वहीं श्रद्धालुओं पर इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। रेलवे अधिकारी ने बताया की स्कूलों की छुट्टी हो गई है तो लोग वृंदावन और मथुरा घूमने के लिए आ रहे हैं। उन्होंने कहा सभी ट्रेन फुल आ रही है। यात्रियों को परेशानी न हो इसके लिए स्टेशन पर अतिरिक्त स्टाफ लगाया गया है।