मथुरा के नए एसएसपी श्लोक सिंह ने थाना परिसर, कार्यालय आदि का भ्रमण करते हुए थाने पर अपराध रजिस्टर, निरोधात्मक कार्रवाई रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, सक्रिय अपराधी रजिस्टर व अन्य अभिलेखों को देखा। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को समस्त कार्रवाई का निर्वहन पूर्ण व सही तरीके से करने के निर्देश दिए।