दिल्ली में लाल किले के पास हुए विस्फोट के बाद मथुरा में भी अलर्ट हो गया। श्रीकृष्ण जन्मभूमि सहित अन्य धार्मिक स्थलों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई। जिलाधिकारी सीपी सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार ने रात में जन्मभूमि पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। यहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। दिल्ली में लाल किले के पास सोमवार देर शाम हुए विस्फोट में 10 लोगों की मौत के बाद मथुरा में भी अलर्ट हो गया। सुरक्षा एजेंसियों ने निगरानी बढ़ा दी।